गूगल का सीईओ कौन है? जाने इनकी सैलरी

नमस्कार दोस्तों

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में गूगल सबसे बड़ी कंपनी में से एक है। इस कंपनी में 1.5 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। गूगल कंपनी एक अमेरिकन कंपनी है जिसे सन 1998 में चालू किया गया था।

गूगल एक सर्च इंजन है जो इंटरनेट पर करोडो वेबसाईटो की डाटा को इंटरनेट पर यूजर द्वारा सर्च करने पर दिखाता है। जब हम गूगल पर कोई क्वेरी सर्च करते हैं तो गूगल उसे क्वेरी को समझ कर हमें उससे रिलेटेड अनेकों वेबसाइट दिखता है। आज के समय में तो आपको इंटरनेट पर किसी भी सवाल को सर्च करने पर उसका सटीक उत्तर मिलता है।

गूगल का सीईओ कौन है
गूगल का सीईओ कौन है

गूगल आज के समय का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। वैसे लैरी पेज तथा सर्गाइ ब्रिन ने मिलकर 1998 में Google को इंटरनेट पर लॉन्च किया था। धीरे धीरे गूगल काफी लोकप्रिय होता गया। जो आज सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ज्यादातर गूगल का ही उपयोग किया जाता है। गूगल की पैरंट कंपनी Alphabet जो कई सॉफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन को मैनेज करती है।

गूगल का सीईओ कौन है?

गूगल एक बहुत बड़ा सर्च इंजन कंपनी है। जिसमें लाखों लोग गूगल के विभिन्न भागों में कार्य करते हैं। किसी भी कार्य प्रणाली का एक अध्यक्ष होता है जिसे हम CEO भी कहते हैं। आधुनिक समय में गूगल के CEO सुंदर पिचाई हैं। जिनका पूरा नाम पिचाई सुंदर राजन है। सुंदर पिचाई आधुनिक समय में अमेरिका के निवासी हैं। लेकिन बात करें उनकी जन्म की तो इनका जन्म 10 जून 1972 को भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै शहर में हुआ था।

वैसे तो गूगल को लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन ने मिलकर बनाया था लेकिन सुंदर पिचाई के कार्यप्रणाली को देखते हुए 2 अक्टूबर 2015 को सुंदर पिचाई को गूगल का CEO बना दिया गया। लैरी पेज गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट के CEO बन गए। बाद में 3 दिसंबर 2019 को लैरी पेज ने सुंदर पिचाई को अल्फाबेट का भी सीईओ बना दिया। आधुनिक समय तक गूगल तथा अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ही हैं। सुंदर पिचाई एक भारतीय हैं हालांकि यह आधुनिक समय में अमेरिका में रहते हैं।

गूगल का सीईओ कौन है

गूगल में सुंदर पिचाई के कार्य

सुंदर पिचाई ने गूगल को 2004 में ज्वाइन किया था। उसके बाद उन्होंने गूगल के अनेकों उत्पादों पर काम किया। जिसमें Google Chrome, Gmail, Google Drive, Google Maps तथा Google OS इत्यादि शामिल है। सुंदर पिचाई सन 2013 में एंड्रॉयड की परियोजना पर भी काम किया इससे पहले Android परियोजना को एंटी रूबिन संभालते थे। 2011 से 2013 तक इन्होंने जीव सॉफ्टवेयर पर भी काम किया था। इसके बाद इन्हें 2 अक्टूबर 2015 को गूगल का CEO बनाया गया। 3 दिसंबर 2019 को इन्हे गूगल की पैरंट कंपनी Alphabet का भी सीईओ बना दिया गया।

सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ कैसे बने

सुंदर पिचाई के सफलता की कहानी आज कई लोगों के प्रेरणा का कारण बन चुका है। क्योंकि सुंदर पिचाई एक आम परिवार से होते हुए भी आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक गूगल के सीईओ हैं। तो आईए जानते हैं कि सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ कैसे बने

सुंदर पिचाई का जन्म भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै में 10 जून 1972 को हुआ था। इनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई तथा माता का नाम लक्ष्मी था। उनकी माता लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थी और उनके पिता ब्रिटिश समूह के GEC में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। सुंदर पिचाई ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से पूर्ण की तथा 12वीं की परीक्षा वना वाणी स्कूल से की। 12वीं के बाद उन्होंने मेटालर्जी इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की।

पिचाई ने आईटीआई खड़कपुर से B Tech कंप्लीट किया। उसके बाद उन्होंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में MS की पढ़ाई की। MBA की पढ़ाई इन्होंने पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय से पूरी की। उसके बाद सुंदर पिचाई ने सन 2004 में गूगल को ज्वाइन किया। इन्होंने गूगल के कई उत्पादों पर विभिन्न प्रकार से कार्य किया। जिसमें गूगल क्रोम, क्रोम ओएस, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल तथा एंड्राइड इत्यादि शामिल है।

सुंदर पिचाई के सभी कार्यों में सफलता को देखते हुए इन्हें 5 अक्टूबर 2015 को गूगल के निर्माता लैरी पेज ने गूगल का सीईओ बना दिया। इसके बाद इन्होंने सीईओ पद पर भी गूगल के लिए काफी अच्छे से कार्य किया जिसको मत्ते नजर रखते हुए इन्हे 3 दिसंबर 2019 को गूगल के पैरंट कंपनी Alphabet का भी CEO बना दिया गया।

गूगल के CEO कहाँ के हैं?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म 1972 में भारत के तमिलनाडु में हुआ था लेकिन बाद में पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इन्होंने गूगल को ज्वाइन किया। इसके बाद सुंदर पिचाई गूगल में काम करते हुए अमेरिका में ही रहने लगे। हालांकि सुंदर पिचाई का जन्म भारत में हुआ था लेकिन आधुनिक समय में वह अमेरिका के नागरिक हैं।

गूगल के सीईओ की सैलरी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी की बात करें तो सुंदर पिचाई को 2022 के रिपोर्ट के अनुसार 22 करोड डॉलर की सालाना सैलरी मिली। भारतीय रुपए में बात करें तो यह 18,84,39,13,900 रुपए होता है। वही मासिक वेतन की बात करें तो 1,57,03,26,158 रुपए होता है। सुंदर पिचाई सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में से एक हैं।

गूगल तुम्हारा नाम क्या है? जानिए गूगल का रियल नाम

Conclusion:

सुंदर पिचाई को गूगल में नौकरी करते हुए लगभग 20 साल हो गए हैं। आज गूगल की सफलता को आप देख ही सकते हैं की गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। जिसमे सुंदर पिचाई का काफी बड़ा योगदान रहा है। हमारे लिए गर्व की बात है कि सुंदर पिचाई का जन्म भारत में हुआ था और वह आज दुनिया के सबसे बड़े कंपनी गूगल के सीईओ हैं। आज के लिए बस इतना ही। धन्यवाद!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *